रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की नई कमेटी गठित, डॉ जितेंद्र अध्यक्ष

रांची | रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की नई कमेटी का औपचारिक गठन बुधवार को कर दिया गया। वर्तमान जेडीए सदस्यों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विमर्श तथा सर्वसम्मति से यह नई टीम बनाई गई है। संगठन ने इसे एक मजबूत, संगठित और कार्यकुशल टीम बताते हुए कहा कि जल्द ही अस्पताल प्रबंधन, मरीजहित, शिक्षण-प्रशिक्षण तथा चिकित्सकों की समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया जाएगा। नई कमेटी का अध्यक्ष एफएमटी विभाग के डॉ. जितेंद्र को बनाया गया है। जबकि माइक्रोबायोलॉजी के डॉ. अमरजीत को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मेडिसिन के डॉ. शुभम भास्कर को महासचिव, जबकि डॉ. जमाल शेख, डॉ. रूचि, डॉ. शिवम झा, डॉ. पीयूषा श्रीवास्तव और डॉ. दीपिका कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. भुवनेश्वर, डॉ. ऋतिक सिन्हा, डॉ. मोनालिशा पांडा, डॉ. क्रिस्टी एंजेल लकड़ा को चुना गया। अन्य सब कमेटी का भी गठन हुआ ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *