रांची| सिमरिया से भाजपा के विधायक कुमार उज्जवल ने कहा कि सिमरिया-टंडवा के बीच 26 किलोमीटर पथ टू लेन है। उन्होंने कहा कि सिमरिया विधानसभा के अंतर्गत टंडवा सिमरिया रोड और पिपरवार रोड पर कोयला व एनटीपीसी के ऐश पौंड की ढुलाई से उक्त क्षेत्र दुर्घटना जोन बन गया है। जब से सीसीएल की आम्रपाली व मगध कोल परियोजनाएं खुली हैं, तब से दुर्घटना के कारण 1500 से अधिक राहगीरों की दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। मंत्री सुदिव्य कुमार ने सदन को आश्वस्त किया कि पथ निर्माण के अधीन सिमरिया-टंडवा के बीच 26 किलोमीटर पथ टू लेन है। विभाग इस पथ का ट्रैफिक सेंसस कराएगी। उसके बाद सड़क के चौड़ीकरण पर निर्णय लेगी।


