टाटा कमांड एरिया की जमीन की रजिस्ट्री 8 माह से बंद, राजस्व की क्षति : पूर्णिमा

रांची| जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा की विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में कहा कि टाटा कमांड एरिया की लीज की जमीन की रजिस्ट्री पिछले आठ साल से बंद है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री बंद होने से सरकार को राजस्व की हानि हो रही है और जनता को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक सरयू राय ने भी पूर्णिमा साहू के सवाल का समर्थन किया, जिसके बाद मंत्री मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन को आश्वस्त किया कि टाटा कमांड एरिया की लीज की जमीन की अगर पहले रजिस्ट्री होती थी और अब बंद है तो जांच उसकी सरकार कराएगी। यह क्यों और किस वजह से बंद है, इसकी जांच होगी। रांची| मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सदन को आश्वस्त किया है कि बरही में जलापूर्ति योजना मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। यह जनहित की योजना है, जिसे राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है। यह योजना के लिए केंद्र से जो राशि मिलनी थी, वह नहीं मिली। केद्रांश नहीं मिला तो राज्यांश से योजनाओं को गति दी जा रही है। बरही में जलापूर्ति योजना लंबित रहने का मामला वहां के विधायक मनोज कुमार यादव ने ध्यानाकर्षण के माध्यम में उठाया था, जिसपर मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया। रांची| कोडरमा से भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि मेडिकल की पीजी छात्राओं को मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्हें वार्षिक परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया जा रहा है। नीरा यादव ने सदन को बताया कि छात्राओं को बाद में पूरी राशि दी जाती है। जबकि, मातृत्व अवकाश के वक्त ही उन्हें वेतन की आवश्यकता होती है। उन्होंने सदन से मांग की कि छात्राओं को मातृत्व अवकाश के समय भी वेतन दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *