सरकार की याचिका खारिज रांची| साहिबगंज के नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक लगाने की राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस आलोक राठे और जस्टिस संजय कुमार की कोर्ट ने सरकार से पूछा कि वह जांच का विरोध क्यों कर रही है। नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले की जांच 2022 में ईडी ने शुरू की थी। करीब 1250 करोड़ के इस घोटाले में झामुमो नेता पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने कई बड़े नेता और खनन विभाग के अधिकारियों पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद अगस्त 2023 में हाईकोर्ट ने सीबीआई को यह मामला सौंपा। इसी के खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।


