अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक एकता, सेवा भावना व कर्मठता के लिए किया गया प्रेरित

बिलासपुर| भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ द्वारा इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित प्रियदर्शिनी भवन में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कराया गया। अभ्यास वर्ग के विभिन्न सत्रों को भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इसमें अखिल भारतीय उप महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, संगठन मंत्री बी. सुरेन्द्रन, मंत्री राधेश्याम जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील और प्रदेश महामंत्री दिनेश पाण्डेय शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने संगठनात्मक एकता, सेवा भावना और कर्मठता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय अध्यक्षा जिमी खोरा और महामंत्री गीता कटरे के नेतृत्व में हुआ। अभ्यास वर्ग में देशभर के 17 प्रदेशों से आए 76 महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आशा कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्षा होमेश्वरी बेहरा, महामंत्री संगीता रात्रे, भारतीय मजदूर संघ जिला एवं मजदूर संगठन बिलासपुर के कार्यकर्ताओं शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *