बिलासपुर| साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर द्वारा 35 जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन बांटा गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हर माह नियमित रूप से राशन वितरण किया जाता है और कई परिवारों को इसका इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन कराना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सबसे बड़ा धर्म और सच्ची खुशी है। सेवा कार्य में डॉ. रमेश कलवानी, सपना कलवानी, नानकराम पंजवानी, चित्रा पंजवानी सहित अन्य मौजूद रहे।


