बिलासपुर| लायंस क्लब बिलासपुर प्राइड द्वारा त्रिवेणी डेंटल कॉलेज, बोदरी की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से 11 दिसंबर को निशुल्क प्राथमिक दंत उपचार शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दयालबंद के प्रांगण में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा। इसमें दंत उपचार के साथ-साथ शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की जाएगी। इस अवसर पर शेफाली सिंह, प्रीति चौरसिया, वंदना श्रीवास्तव, शशि भारद्वाज, शशि देवांगन, मीना शर्मा, अनिता दीवान, ऊषा टंडन, सुनीता छाबड़ा, अमन जुनेजा, बरखा जुनेजा, कृष सलूजा, समृद्धि शर्मा, जिया महाजन, उत्कर्ष सिंह सहित अन्य मौजूद रहेंगे।


