छग झेरिया यादव समाज अहिवारा परिक्षेत्र स्तरीय सम्मेलन कराएगा

नंदिनी अहिवारा | छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज अहिवारा परिक्षेत्र की बैठक हुई, जिसमें आने वाले दिनों में परिक्षेत्र स्तरीय सामाजिक सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा की गई। साथ ही ग्राम बानबरद में नवनिर्मित सामाजिक भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में बानबरद वार्ड 13 और 14 के पार्षद भी उपस्थित रहे। संगठन की ओर से महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रमिला यादव, संरक्षक अमोलिया यादव, परिक्षेत्र अध्यक्ष राजेश यादव, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, सचिव हेमचंद यादव, सहसचिव गैंदालाल यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, संरक्षक मनहरण यादव, अर्जुन यादव, संगठन मंत्री कृष्णा यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष विजय यादव, दीना यादव सहित अन्य उपस्थित रह​े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *