कांग्रेस पार्टी ह्यूमन राइट्स के पंजाब राज्य सचिव धर्मेंद्र शर्मा ने वेरका थाना की एसएचओ सुमनप्रीत कौर को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और बेहतर जनसेवा को देखते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि एसएचओ सुमनप्रीत कौर ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की समस्याओं को तत्परता से हल करने और मानवीय दृष्टिकोण से पुलिसिंग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


