ओडिसा से आया 162 बोरी धान जब्त

भास्कर न्यूज| महासमुंद खरीदी के साथ ही जिले के खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खपाया जा रहा है। इसके लिए बकायदा कोचियों के द्वारा किसानों को कमीशन देकर आसानी से केन्द्र तक अवैध धान को पहुंचा रहे है। ज्यादातर अवैध धान पड़ोसी राज्य ओडिसा से पहुंच रहा है। अवैध धान परिवहन, भंडारण को रोकने को लेकर खाद्य विभाग, पुलिस और मंडी की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीती रात सरायपाली तहसील क्षेत्र के ग्राम मुरमुरी चौक पर ओडिसा राज्य सीमा स्थित बंजारी नाका के पास अवैध धान परिवहन करते एक पिकअप वाहन पाया गया, जिसे मौके पर जब्त कर पिकअप वाहन समेत 100 बोरी धान को थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। इसी तरह बुधवार को खरियार रोड ओडिसा से सरायपाली में जांच चौकी सल्हेझरिया में अवैध धान परिवहन करते एक पिकअप वाहन को टीम ने पकड़ा। वाहन क्रमांक सीजी 04 एनबी 7668 में 62 बोरी अवैध धान को बेचने के लिए केन्द्र में ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान टीम ने अवैध धान को पकड़ा। जिसके चालक धनेश्वर साहू पिता मिलन साहू है। उन्होंने बताया कि खरियार रोड (ओड़िशा) से सरायपाली में 62 बोरी को बेचने के लिए आ रहा था। सरायपाली एसडीएम ने कहा कि लगातार नाका में संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही दस्तावेज भी देखी जा रही है। दोनों वाहन चालक के द्वारा धान के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद धान को जब्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *