शहर और गांव के कई सार्वजनिक स्थानों में बहुत से सूखे पेड़ हैं, जिनके गिरने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी वन विभाग इन सूखे पेड़ों को कटवाने ध्यान नहीं दे रहा है। शहर के नया बसस्टैंड के सामने कन्या हायर सेकेंडरी के पास मेनरोड में दो सूखे पेड़ हैं। चार वर्ष से पूरी तरह सूख चुके हैं। नीलगिरी के दोनों सूखे पेड़ को कटवाने मांग आसपास दुकानों के व्यापारी लगातार कर रहे हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां भीड़भाड़ बनी रहती है। कभी भी सूखा पेड़ गिरने से हादसा हो सकता है।


