केडीए ने 20 साल पुराना अतिक्रमण मुक्त करवाया:सड़क किनारे 1किलोमीटर तक लोगो ने अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ था

कोटा विकास प्राधिकरण ने 1 किलोमीटर तक के एरिया में 20 सालों से हो रहे अतिक्रमण को मुक्त करवाया। पुराने शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट,सब्जी मंडी, हजीरा बस्ती, स्वर्ण रजत मार्केट मैं लोगों ने अतिक्रमण कर कच्ची टापरी, लोहे के टीन शेट लगाकर अपने दुकानों के समान वही कबाड़ा भरा हुआ था। लगभग 1 किलोमीटर के एरिया तक अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ था। शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार सब्जी मंडी में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं स्थानीय व्यापारी भी अतिक्रमण से परेशान होते रहते है। कोटा विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर शर्मा के निर्देशन पर समझाइए कर मुक्त करवाया गया। कोटा विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर शर्मा ने बताया कि पुराने कोटा में 1 किलोमीटर के एरिया में कई लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण किया हुआ था। और कई लोग सड़क किनारे अस्थाई तरह की झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। इन सभी लोगों को समझाइश कर इस जमीन को खाली करवाया है। अतिक्रमण होने से यहां से गुजरने वाले वाहनो से जाम लग जाता था यह एरिया कोटा का मुख्य बाजार है। यहां पर लोगों ने टीन शेड लगाकर अपने दुकानो के सामान रखे हुए थे। तो वही किसी ने कबाड़े की दुकान लगाई थी। जेसीबी से सभी अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। सब्जी मंडी, न्यूज़ क्लॉथ मार्केट, हजीरा बस्ती, स्वर्ण रजत मार्केट,जीएम प्लाजा, एरिया में शाम तक सड़क किनारे अतिक्रमण को पूरा साफ कर दिया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने के दौरान डीवाईएसपी राजेश टेलर, नगर निगम डीवाईएसपी तरुण कांत सोमानी और स्थानीय पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *