रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे। 4.2 किमी के यात्रा मार्ग को 4 जोन में बांटा गया है। पुलिस जनता के बीच भी रहेगी और 6 वॉच टॉवर और 8 स्टेज पर भी तैनात होगी। यात्रा मार्ग से जुड़ने वाली 50 गलियों में बैरिकेडिंग कर संदेहियों पर भी नजर रखी जाएगी। अन्नपूर्णा एसीपी शिवेंद्रु जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे निकलने वाली प्रभातफेरी के लिए 650 जवानों का बल रहेगा। यात्रा मार्ग पर 16 से ज्यादा हाईराइज बिल्डिंग पर जवान तैनात रहेंगे। वे वहीं से दूरबीन से यात्रा पर नजर रखेंगे। जो भी संदिग्ध दिखेगा, उस पर ऊपर से ही सर्च लाइट डालकर नीचे तैनात टीम को सूचना देंगे। अन्नपूर्णा टीआई अजय नायर ने बताया इस बार 12 मेटल डिटेक्टर से हथियार बाजों और संदेहियों की तलाशी की जाएगी। पूरे यात्रा मार्ग पर 3 पुलिस के और 2-3 मंदिर के ड्रोन भी सर्चिंग करेंगे। वॉच टॉवर पर दो सिपाही तैनात होकर लगातार अनाउंसमेंट भी करेंगे। 8 बाय 8 के 8 स्टेज पर 2-8 का बल यानी 10-10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 3 एम्बुलेंस और 3 फायर ब्रिगेड भी तैनात रहेंगी। यात्रा में कोई विघ्न न आए, इसके लिए बग्घी, पालकी भी सुरक्षा घेरे में होगी
मुख्य रथ को मंदिर समिति के लोग खींचेंगे। अंदर की लेयर की सुरक्षा उनकी ब्लू ड्रेस पहनी टीमें करेंगी। बाहरी लेयर की सुरक्षा के लिए पुलिस जवानों का घेरा रस्सी के साथ तैनात रहेगा। बग्घी और पालकियों के साथ 5-5 पुलिसकर्मी चलेंगे और मंदिर समिति की पिंक ड्रेस वाली टीम रहेगी। सभी मंच रोड पर दायीं ओर रहेंगे
यात्रा मार्ग पर 150 से ज्यादा स्वागत और प्रसादी वितरण वाले स्टेज रहेंगे। सभी मंच सड़क की दायीं तरफ लगाए हैं। मंच वालों से भी कहा है कि वे प्रसाद घर से बनाकर लाएं। मंच पर कोई भी गैस नहीं जलाएगा। ये रहेंगे चार जोन
1. रणजीत हनुमान मंदिर से महू नाका तक
2. महू नाका यू टर्न से उषा नगर-दशहरा मैदान तक
3. दशहरा मैदान से अन्नपूर्णा मंदिर से यू टर्न तक
4. चौथा जोन अन्नपूर्णा मंदिर यू टर्न से रणजीत हनुमान तक ट्रैफिक अलर्ट – प्रभातफेरी मार्ग रात 3 बजे से होगा बंद
1. फूटी कोठी चौराहा से रणजीत हनुमान रोड होकर महू नाका चौराहा तक आवागमन बंद रहेगा।
विकल्प : वाहन चालक फूटी कोठी से चंदन नगर होते हुए गंगवाल बस स्टैंड वाले मार्ग का उपयोग करें।
2. भंवरकुआं जाने वाले गोपुर चौराहा और चाणक्यपुरी चौराहा से आगे बढ़ें। चाणक्यपुरी से अन्नपूर्णा रोड होते हुए महू नाका तक आवागमन अस्थायी बंद रहेगा।
विकल्प : वाहन चालक लालबाग तिराहा से केसरबाग रोड का उपयोग करें।
पार्किंग व्यवस्था :


