ग्रामीणों ने रेत जांच चौकी में आग लगाई:पांढुर्णा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल; गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

पांढुर्णा जिले की सौसर तहसील के सावंगा में सोमवार रात को रेत से भरे डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें युवक घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने रेत जांच चौकी को आग के हवाले कर दिया। जिससे पूरी चौकी जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक से सावंगा जा रहे राजेश नाचनकर नाम के युवक को रेत से भरे डंपर ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जब यह मंजर लोगों ने देखा तो अब भड़क गए। और उन्होंने गांव के पास स्थित रेत जांच चौकी में आग लगा दी। हादसे के बाद प्रदर्शन की 2 तस्वीरें- गुस्साए लोगों को समझाइश देकर शांत कराया
सूचना के बाद सौसर एसडीओपी डीवीएस नागर, थाना प्रभारी रूपलाल उईके , लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। अफसरों ने गुस्साए लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। मंगलवार की सुबह फिर लोगों का गुस्सा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने रेत के डंपरों का परिवहन रोक दिया और महिला-पुरुषों ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस मामले में सौसर एसडीओपी डीवीएस नागर का कहना है कि ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। यह बात उच्च अधिकारियों को बताई गई है। ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है। सड़क के खराब होने से नाराज हैं ग्रामीण
सावंगा की सरपंच रेशमा बागड़े सहित ग्रामीणों का कहना है कि रेत डंपरों की वजह से सावंगा की सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। कलेक्टर ने दिया था सड़क बनाने का भरोसा
हाल ही में सौसर विधायक विजय चौरे, सावंगा की सरपंच रेशमा बागड़े सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा से मुलाकात की थी। सभी ने नई सड़क बनाने की मांग की थी। कलेक्टर ने खनिज मद से नई सड़क बनाने का भरोसा भी दिया था। ये खबर भी पढ़ें-
पिकअप-बाइक की टक्कर, लोगों ने वैन में लगाई आग
सेंधवा शहर से करीब 10 किमी दूर शाहपुरा फाटे के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने मिनी पिकअप वैन में आग लगा दी। पूरी घटना शुक्रवार रात 9 बजे के करीब बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *