शिवपुरी में ₹5 हजार रिश्वत लेते एडीएम स्टेनो गिरफ्तार:जमीन के नाम दुरुस्ती के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे

शिवपुरी मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एडीएम कार्यालय के स्टेनो मोनू शर्मा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। स्टेनो जमीन की नाम दुरुस्ती के नाम पर यह रिश्वत मांग रहा था। श्रीपुर चक्क गांव के ध्यानेंद्र सिंह पडरैया ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता मनमोहन सिंह की रन्नौद तहसील के बगोरिया में करीब 50 बीघा जमीन है। इस जमीन को फर्जीवाड़ा कर किसी अन्य व्यक्ति ज्ञान सिंह के नाम चढ़ा दिया गया था। जमीन के नाम दुरुस्ती के लिए लगाई गई फाइल तहसील से एडीएम ऑफिस शिवपुरी पहुंची थी। यहां दुरुस्ती के बदले स्टेनो द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, स्टेनो ने कहा था कि यह राशि एडीएम से लेकर ऊपर तक जाएगी। सौदा होने पर पांच हजार दिए थे
सौदा तय होने पर पहले 5 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। इसके बाद 9 दिसंबर को लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई गई। बुधवार को 10 हजार रुपए और दिए गए, जबकि अंतिम किस्त के तौर पर गुरुवार को 5 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी। आज जब ध्यानेंद्र सिंह ने तय रकम स्टेनो मोनू शर्मा को सौंपी, तभी लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त ग्वालियर के डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि स्टेनो मोनू शर्मा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुशवाह ने यह भी कहा कि मामले में जो भी अन्य अधिकारी-कर्मचारी संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *