मालपुरा थाना क्षेत्र के घाटी रोड पर गुरुवार को एक खेत पर काम करते समय पैर फिसलने से किसान 130 फीट गहरे कुएं में गिर पड़ा। इससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने चार पानी की मोटर चलाकर कुएं का पानी बाहर निकाला। करीब 7 घंटे बाद पुलिस ने लोगों की मदद से उसका शव शाम करीब 5 बजे बाहर निकाला। पुलिस ने शव का मालपुरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर कर उसे परिजनों के सुपुर्द के दिया है। उधर उसके शव को देखकर उसकी मां बार बार बेसुध हो गई। उनसे जैसे ही होश आता फिर वह रो- रो कर बेहोश हो जाती। पैर फिसलने से गिरने की आशंका मालपुरा थाना प्रभारी चेनाराम ने बताया कि चांदसेन निवासी अंकित सैनी (24) पुत्र बिरधी चंद माली करीब दस साल से मालपुरा में ही रह रहे हैं। उसका परिवार कस्बे के पास घाटी रोड पर एक व्यक्ति के खेत पर सामलाती खेती करता है। कई बार ये अंकित वो उसका पिता खेत पर बने टीनशेड में भी रह जाते हैं। बीती रात भी ये ही रुके हुए थे। आज सुबह करीब दस बजे फसल की कुएं में लगी मोटर से सिंचाई करने के लिए अंकित पाइप जोड़ने कुएं की ओर चला गया। इन दौरान संभवत उसका पैर फिसलने से वह कुएं में गिर पड़ा। कुएं में चप्पल दिखी तो शक हुआ कुछ देर बाद उसके पिता ने उसे आवाज लगाई तो वह बोला नहीं, वह दिखाई नहीं देने पर उसे कॉल किया। लेकिन मोबाइल भी खेत पर बने कमरे में चार्जिंग पर लगा हुआ था। फिर उसने कुएं में जाकर देखा तो अंकित की एक चप्पल कुएं में तैरती दिखाई दी। यह देख वह जोर से चिल्लाया, उसकी चिल्लाने की आवाज आसपास के किसान भी मौके पर आ गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची और चार मोटर चलाकर उसका काफी पानी निकाला, कुएं में करीब चार पांच फीट पानी रहने पर इसका शव दिखाई दिया। फिर लोगों ने रस्सी के सहारे उसका शव बाहर निकाला। इस दौरान उसके दो भाई, मां पिता का रो रो कर बुरा हाल रहा।


