जिले के छपारा क्षेत्र में तवेरा कार में वन विभाग की लकड़ियों की तस्करी हो रही थी। मंगलवार को वन अमले ने दबिश देकर 30 हजार की सागौन जब्त की है। छपारा के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय सिंह ने आज शाम 5:30 बजे बताया कि सूचना मिली थी कि तवेरा गाड़ी में सागौन की लकड़ी लेकर कुछ लोग चमारी रोड से निकलने वाले हैं। इसके बाद घेराबंदी की गई। वन विभाग की टीम ने ग्राम चंदेनी से तवेरा गाड़ी का पीछा किया। वन अमले को पीछा करते देख आरोपी वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गए। झंडा चौक के पास वाहन को पकड़ा गया। गाड़ी मे 5 नग चटपट सागौन जिनकी 30 हजार है जब्त की है। ड्राइवर और वाहन मालिक की तलाश की जा रही है। अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई में चंद्र विनय सिंह परिक्षेत्र सहायक छपारा, नरेश डेहरिया परिक्षेत्र सहायक बकोड़ा, वन रक्षक संप्पू सिंह ठाकुर, शकीरा अब्बास खान, उदय कुमार उईके, सूर्यवल यादव, अब्दुल कलाम, मनोज चौधरी, जगदीश राजपूत, सुरेश बरमैया मौजूद रहे।


