मथुरा में शहर कोतवाली इलाके के बंगाली घट क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। विस्फोट की आवाज से सहमे लोग मंगलवार की देर शाम जब बंगाली घाट क्षेत्र स्थित गली भीखचंद रामजी द्वारा के पास लोग अपने अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे उसी समय अचानक से विस्फोट की आवाज ने उनको सकते में डाल दिया। आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों ने आसपास देखा तो पता चला कि एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर फटा है। घर की उड़ी छत गैस सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर लोग राजा राम यादव के मकान की तरफ दौड़ लिए। जहां लोगों ने देखा कि सिलेंडर फटने से घर की छत उड़ गई है और वहां एक अलमारी में आग लगी हुई है। इस हादसे में घर के मुखिया राजा राम यादव घर के अंदर ही फंस गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मदद कर राजा राम यादव को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस को दी सूचना घरेलू गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद फटे हुए सिलेंडर की तलाश की तो वह कुछ दूर ही मिल गया। सिलेंडर फटने से उसके परखच्चे उड़ गए थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दूध गर्म करते समय हुआ हादसा मंगलवार की देर शाम राजा राम यादव घर पर अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि राजा राम यादव ने दूध गर्म करने के लिए गैस पर रखा। इसके बाद वह अन्य काम में लग गए। इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया। संभावना जताई जा रही है कि शायद दूध ज्यादा उबलने के कारण जल गया और उसने आग पकड़ ली होगी। जिसके कारण यह हादसा हुआ।


