सिवनी में पत्नी ने पति को पीटा:महिला बोली- 6 महीने से पैसा नहीं दिया, न ही घर आए

जिले के घंसौर में जनपद पंचायत के सामने एक दिन पहले सोमवार शाम करीब 5 बजे हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां घंसौर सीएम राइज स्कूल में पदस्थ एक बाबू को एक महिला जमकर पीटते नजर आई। इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए जनपद प्रांगण में भारी भीड़ जुट गई। मगर, किसी ने बीच बचाव करने का प्रयास नहीं किया। बल्कि वहीं खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। पत्नी ने कहा- 6 महीने से नहीं दे रहे पैसा पूरा मामला वेतन से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रतिमा उइके का कहना है कि उसके पति अनिल ऊईके ने लगभग छः महीने से अपना वेतन घर में नहीं दिया और लगातार वह घर से गायब है। आज मैं घंसौर में अपने पति को ढूंढते पहुंची हूं। पति को भागता देख महिला को गुस्सा आया और उसने जनपद कार्यालय के सामने ही अपने ही पति की पिटाई कर दी। पति बोला- इस महीने पैसे नहीं दिए, तो विवाद किया वहीं जब बाबू से इस झगड़े की वजह पूछने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि उनका मामला फिलहाल न्यायालय में चल रहा है। पिछले महीने उन्होंने पत्नी को पैसे दिए थे। इस महीने नहीं दिए तो विवाद हो गया। दोनों ने 18 साल पहले लवमैरिज की थी सीएमराइज स्कूल के बाबू अनिल ऊईके और प्रतिमा उइके पत्नी की लव मैरिज 18 साल पहले हुई थी। जिनके 4 बच्चे बताए जा रहे हैं और इसी वर्ष पति ने तलाक के लिए मामला न्यायालय में लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *