जेई कुलदीप और अन्य कर्मचारियों के हक में उतरी पावरकॉम जत्थेबंदियां

भास्कर न्यूज | अमृतसर फेयरलैंड कॉॅलोनी के खराब बिजली मीटर बदलने गए जेई और अन्य कर्मचारियों पर उपभोक्ता द्वारा हमला करके जख्मी कर दिया गया। अपने कर्मचारियों के हक में अब सबअर्बन सर्किल की अलग-अलग पावरकॉम जत्थेबंदियां उतर आई हैं। मंगलवार को इन कमेटियों ने एक्शन मंच ज्वाइंट फोरम बनाकर उपभोक्ता के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसमें टीएसयू, इंप्लाइज फैडरेशन पहलवान ग्रुप, टीएसयू एटक समेत अन्य जत्थेबंदियों के कर्मचारी पहुंचे। नरिंदर बल और मनजीत सिंह बासरके की अध्यक्षता में जताए रोष दौरान एक्शन मंच के सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि पुलिस ने चाहे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है पर अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने कर्मचारी को बचाने में लगी है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो जीटी रोड जाम किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस चौकी फैजपुरा की होगी। इस मौके पर जेई राकेश कुमार, विक्रम सिंह, रजिंदर कुमार, मेजर सिंह, सौरव शर्मा, प्रवीण कुमार, जेई सतनाम सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *