पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह के आदेशों के तहत शहर में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक हरपाल सिंह की ओर से निगम के सहयोग से अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानों, फड़ी-रेहड़ी की ओर से सड़क किनारे किए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
एसीपी ट्रैफिक गुरबिंदर सिंह की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर रामदविंदर सिंह, अमरजीत सिंह और परमजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रेलवे स्टेशन, लिबर्टी मार्केट, लिंक रोड, अशोका चैंक, पुतली घर बाजार, लारेंस रोड आदि इलाकों में अवैध अतिक्रमण को हटाया। वहीं रोड पर गलत तरीके से गाडिय़ां पार्क करने वालों की गाड़ियों को टोह किया गया। जिसके साथ वाहनों के चालान भी काटे गए। इस अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपना सामान बाहर सड़कों और फुटपाथ पर न लगाएं। शहर वासियों से भी पुलिस का सहयोग करने की मांग की गई। इस दौरान गलत तरीके से पार्क किए 35 फोर व्हीलर वाहनों को टोह किए गए। इसके साथ 28 दो पहिया वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने कहा कि मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *