मजीठा रोड गोपाल नगर भवानी नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु हरिराय साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से 11 जनवरी को श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की रहनुमाई में निकला जाएगा। अरदास के उपरांत फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया जाएगा। नगर कीर्तन घलामाला चौक, फोर-एस चौक, पुलिस कमिश्नर कोठी से होते बीवी कौलां मार्ग, गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, कश्मीर एवेन्यू, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, मजीठा रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचेगा।


