अमृतसर |अमृतसर में मजीठा रोड पर स्थित हजरत बाबा मीर शाह दरगाह कमेटी में अनियमितताओं को देखते हुए दरगाह कमेटी के चेयरमैन व नगर निगम की 12 नंबर वार्ड से पार्षद नरिंदर सिंह तुंग ने पुरानी दरगाह कमेटी को तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने अपने निवास स्थान पर की गई सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दरगाह कमेटी द्वारा की गई भारी अनियमितताओं व दरगाह पर माथा टेकने आए हुए श्रद्धालुओं की शिकायतों को देखते हुए उन्होंने तुरन्त प्रभाव से सारी कमेटी को भंग कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि दरगाह की कमेटी का जल्द ही पूर्ण गठन कर दिया जाएगा। इस बैठक में विशेष रूप से दरगाह के मुख्य सेवादार नरिंदर कुमार टीनू, अश्वनी महाजन, कुलवंत सिंह ठेकेदार, गुरमीत सिंह, डॉ. रतन, सिमरन जीत सिंह राणा, पवित्र सिंह मोनू, बलराम शेर गिल आदि हाजिर थे।


