धूप खिली; पारा 5.9 डिग्री से बढ़कर 21.2 डिग्री पहुंचा

भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर सुहावनी धूप खिली रहने से बीते एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड झेल रहे आमजन को राहत मिली। दिन में जगह-जगह लोग धूप सेकते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी तीन दिन में मौसम शुष्क रहने व दिन में धूप खिली रहने की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक हल्का कोहरा छाया तथा शीत लहर रूपी ठंडी हवाएं चलती रही। कोहरे का प्रभाव कम होने के साथ ही 11 बजे तक धूप निकली। दोपहर में सुहावनी धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान भी गत दिवस से 5.9 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस आ गया। शाम को पांच बजे के बाद धूप का प्रभाव कम होने के साथ ही सर्दी से फिर से असर दिखाना शुरू कर दिया। देर रात समाचार लिखे जाने तक हाथ-पैर सुन्न करने वाली सर्दी का प्रभाव बना हुआ था। जयपुर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी दो तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा तथा दिन में धूप खिली रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.2 व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 94 व शाम को 47 प्रतिशत दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *