पाली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आदेशानुसार क्षेत्रीय अधिकारी श्याम कपूर ने इम्मानुअल मिशन स्कूल पाली के प्रिंसिपल शिबिन वर्गीश को ज़िला मुख्य प्रायोगिक पर्यवेक्षक का कार्यभार दिया गया। आगामी 2025-2026 के कार्यकाल के लिए शिबिन को नियुक्त किया गया। जिसमें जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाली समस्त निष्पक्ष परीक्षा संबंधी आयोजन की ज़िम्मेदारी इनकी देख-रेख में की जाएगी।


