लाडोवाल टोल के पास मिला अज्ञात शव:राहगीरों ने पुलिस को बुलाया, जानवरों ने नोचा चेहरा, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की जांच की और उसकी पहचान की काफी काफी कोशिश की। फिलहाल मृतक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हुई। मृतक के पैर पर चोट के निशान है। अभी क्यास लगाया जा रहा है कि शायद जानवरों ने नोचा है। इलाके के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। घटना स्थल पर पहुंचे थाना लाडोवाल पुलिस के ASI मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को आज सुबह करीब 11 बजे टोल कर्मियों ने शव मिलने की सूचना दी थी। चेहरे पर चोट के है निशान पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की आयु लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव के मुंह को बुरी तरह से नोचा गया है, जिससे जानवरों द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस कारण शव की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। 72 घंटों बाद होगा पोस्टमॉर्टम मौके पर पहुंची थाना लाडोवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लुधियाना के सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि मृतक व्यक्ति नशे का आदी था। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शव का पोस्टमॉर्टम 72 घंटों के भीतर पहचान होने के बाद परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *