प्रयागराज-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन 1 ट्रिप एक्स्ट्रा करेगी:UP और राजस्थान के यात्रियों को मिलेगा फायदा, सीकर-रींगस स्टेशन पर भी होगा स्टॉपेज

रेलवे ने पैसेंजर्स की सुविधा को देखते हुए प्रयागराज-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन की 1 एक्स्ट्रा ट्रिप बढ़ाई है। रेलवे ने इन दिनों लगातार बढ़ रहे पैसेंजर्स ट्रैफिक को देखते हुए ये फैसला लिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीनियर PRO जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- ट्रेन नंबर 04103 प्रयागराज-लालगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 12 दिसंबर को प्रयागराज से रात 8 बजे रवाना होकर 13 दिसंबर को जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 10 बजे पहुंचेगी। वहां से 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और रात 8 बजकर 40 मिनट पर लालगढ़ पहुंचेगी। रूट में इन शहरों के यात्रियों को होगा फायदा
यह ट्रेन रास्ते में मथुरा, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ़ और बीकानेर स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से उत्तरप्रदेश और राजस्थान के पैसेंजर्स को फायदा होगा। इस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 2 सैकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 सैकंड स्लीपर, 4 जनरल कैटेगरी व 2 पावरकार कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *