जीतो जयपुर चैप्टर की ओर से आयोजित जीतो जयपुर बैडमिंटन लीग 2025 का आयोजन एसएमएस बैडमिंटन हॉल, एसएमएस स्टेडियम में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में जैन समुदाय के विभिन्न आयु वर्ग के 100 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीतो स्पोर्ट्स एपेक्स के डायरेक्टर इन चार्ज जिनेन्द्र कुमार मुनोत और जीतो जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन सलोनी जैन ने किया। जयपुर बैडमिंटन संघ के मनोज दासोत और अतुल गुप्ता ने खिलाड़ियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जीतो स्पोर्ट्स जयपुर के संयोजक प्रदीप सुराना और कार्यक्रम संयोजक अश्विनी मेहता ने खिलाड़ियों को जीतो द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव हितेश भंडिया, संदीप कुमार जैन, सीए विकास जैन, देवांग शाह, गौरव मंडोत, श्वेता डागा, अनुभव जैन, मुकेश जैन, अतिशय जैन, रुनझुन पाटनी, यश बच्छावत, तन्मय गांधी, और सनी जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने टीम और व्यक्तिगत श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले किए। फाइनल मुकाबलों के विजेता रहे।


