गाजियाबाद में लगातार शीतलहर जैसा मौसम है। जहां आज दूसरे दिन भी 13 किमी की गति से तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर वेस्ट यूपी व NCR में भी दिखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने से पूरा एनसीआर इस समय कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। आज दिन में धूप को हल्की धूप खिलने का अनुमान है। आज बुधवार सुबह तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, दिन में अधिकतम तापमान 17.2डिग्री पहुंचने का अनुमान है। रात में 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं चली, तेज हवाओं से लगातार पूरे एनसीआर मे ठिठरन बढ़ी हुई है। इससे पहले मंगलवार को भी तेज हवाएं चलीं। 10 दिसंबर से मौसम बदलने का अनुमान 10दिसंबर से फिर से मौसम बदलने का अनुमान है। जहां हल्त्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है। कोहरे से इस समय जरूर निजात मिली है। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते गाजियाबाद में सरकारी स्कूल इस समय बंद चल रहे हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कक्षा एक से 8 वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था, यह अवकाश 11 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूलों में शीतलहर के चलते रहेगा। सर्द हवाओं से हाड़ कंपाने वाली सर्दी 2 दिन पहले सोमवार को दिन भर गाजियाबाद में शीतलहर जैसा मौसम रहा। जहां पूरे दिन धूप नहीं निकली। दिन में भी धुंध छाई रही। शाम होते ही हवा की गति भी तेज हो गई। मंगलवार को तेज हवाओं से पारा और भी गिरा है। आज सुबह हल्की धुंध थी, फिर मौसम साफ दिखा। लेकिन धूप नहीं है। तेज हवाओं के बाद भी एनसीआर में जहरीली हवा से निजात नहीं मिल रही। जहां एक्यूआई अभी भी बढ़ा हुआ है। NCR में आज AQI


