शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप:रतनगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया हैं। रतनगढ़ की 20 वर्षीय युवती ने एक युवक के खिलाफ रतनगढ थाना में रेप का मामला दर्ज करवाया हैं। मामले की जांच कर रहे रतनगढ़ थाने के एसआई देवी सहाय ने बताया कि युवती की रिपोर्ट मामला दर्ज कर लिया गया हैं। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि तीन साल पहले शहर के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। उस समय एक युवक उसका पीछा कर मोबाइल नंबरों की मांग करने लगा। एक दिन युवती की सहेली से उसके नंबर लेकर युवक ने युवती को प्यार का इजहार किया। वहीं, शादी करने का झांसा देकर रात के समय उसके घर में घुस गया। जहां युवक ने जबरदस्ती युवती के साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी ले ली। रेप के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने होटलों एवं दुकानों के केबिन में उसके साथ रेप की वारदात को कई बार अंजाम दिया। लगातार युवती को शादी करने का झांसा देता रहा। तीन जनवरी को युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जब युवती ने उसे कानूनी कार्रवाई की बात कही। तब युवक ने कहा कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *