अजमेर में एक होटल पर छापा मारकर अवैध गैस रिफलिंग पकड़ी गई। पुलिस टीम ने 2 पिकअप, एक गैस टैंकर, 116 गैस सिलेंडर, लोडिंग टेंपो ओर गैस रिफिलिंग का सामान जब्त किया। मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये होटल मांगलियावास थाना क्षेत्र के केसरपुरा स्थित होटल जयपुर गोल्डन है। प्रारंभिक जांच में गैस के अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग की गतिविधियां पाए जाने पर मामले की सूचना संबंधित रसद विभाग को दे दी गई है। रसद विभाग कार्रवाई में जुटा है। होटल से दो लोगों को पकड़ा
होटल से दो लोगों जितेन्द्र कुमार (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव केशरपुरा, जिला अजमेर और बहादुर (40) पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव मकरेडा को गिरफ्तार किया गया है। गैस रिफिलिंग में काम में लिए उपकरण जब्त
एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक किशनगढ़ (आईपीएस) अजेय सिंह राठौड़ के सुपरविजन में देर रात जिला स्पेशल टीम (DST) प्रभारी सत्यवान मीणा ने टीम सहित केसरपुरा, मांगलियावास एनएच-48 पर स्थित होटल जयपुर गोल्डन पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान मौके से 2 पिकअप वाहन, 1 गैस टैंकर, 1 लोडिंग टेंपो, कुल 115 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, 01 घरेलू गैस सिलेंडर तथा गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए। इसके अलावा एक पिकअप वाहन में डीजल भी पाया गया, जिसे जब्त किया गया।
………….
पढें ये खबर भी…
अजमेर के जेएलएन अस्पताल की टीबी चेस्ट यूनिट में लापरवाही:सांस के मरीज को बिना ऑक्सीजन सिलेंडर 500 मीटर दूर सर्जरी ओपीडी भेजा, मौत अजमेर के जेएलएन अस्पताल की सर्जरी ओपीडी में शुक्रवार दोपहर दो बजे एक मरीज गश खाकर अचेत हो गया, जिसकी वहीं मौत हो गई। श्रीनगर निवासी रमेश पुत्र दल्ला कहार (33) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो दिन पहले टीबी चेस्ट यूनिट में भर्ती कराया गया था। पूरी खबर पढें


