युवती को विदेश भेजने के नाम पर ठगे 20.61 लाख

अमृतसर| थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने युवती को विदेश भेजने के नाम पर 20.61 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में एक एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अमरिंदर सिंह निवासी गुरू अमरदास एवेन्यू के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बलजिंदर कौर निवासी हेत राम कॉलोनी, नारायणगड़ ने बताया कि आरोपी एजेंट ने उसकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर 20 लाच 61 हजार 700 रुपए लिए थे। लेकिन विदेश नहीं भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *