‘कचोरी’ 6 माह के लिए जिला बदर:इंदौर पुलिस ने उसी के इलाके में कराई मुनादी,हत्या और मारपीट के 7 प्रकरण दर्ज

शातिर बदमाश राजा उर्फ कचोरी पिता देवप्रकाश श्रीवास निवासी नंदा नगर को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। राजा पर हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट, आबकारी और एनडीपीएस सहित 7 अपराध दर्ज हैं। परदेशीपुरा पुलिस ने बाकायदा उसके इलाके में मुनादी कराकर लोगों को उसे जिला बदर किए जाने की सूचना दी। राजा की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर ने मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। इस अवधि में राजा इंदौर जिले के नगरीय या देहात क्षेत्र और इंदौर के सीमावर्ती जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस की कार लगे लाउड स्पीकर से लोगों को इस बात की सूचना दी गई कि राजा 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। परदेशीपुरा पुलिस टीम ने आरोपी राजा उर्फ कचोरी व उसके परिवार को आदेश का पालन करने के लिए पाबंद किया है। इस दौरान कई लोग भी यहां मौजूद रहे। बता दें कि इसके पहले भी कई बदमाशों के जिलाबदर होने पर पुलिस ने उसके क्षेत्र में जाकर लाउड स्पीकर से मुनादी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *