देवास जिले में परिवहन विभाग ने चापड़ा और बीजवाड़ क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 7 डंपरों से कुल 72 हजार रुपए वसूल किए। इसी दौरान एक यात्री बस पर भी परमिट उल्लंघन के कारण 15 हजार रुपए का चालान जारी किया गया। यह कार्रवाई देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार की गई, ताकि जिले में तय सीमा से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके। जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में जांच दल ने अभियान को अंजाम दिया। जांच में पाए गए 7 डंपर निर्धारित क्षमता से अधिक वजन लेकर चल रहे थे। ओवरलोडिंग के लिए चालानी कार्रवाई इन सभी वाहनों पर ओवरलोडिंग के नियमों का उल्लंघन करने के लिए चालानी कार्रवाई की गई और मौके पर 72 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान एक यात्री बस भी परमिट की शर्तों का उल्लंघन करती पाई गई। विभाग ने बस पर 15 हजार रुपये का चालान जारी किया।


