किराएदार ने कारोबारी की दुकान से चुराया 30 लाख का माल व मूर्ति

लुधियाना| कपड़ा कारोबारी ने अपनी अन्य दुकान को खाली करने के लिए किराएदार को कहा तो इस बात की रंजिश रखते हुए किराएदार ने अपने साथियों समेत कपड़ा कारोबारी की दुकान से लाखों के माल समेत दुकान के अंदर रखी चांदी की मूर्तियों को चुरा लिया। इस मामले में कपड़ा कारोबारी की तरफ से थाना डिवीजन-5 में शिकायत दर्ज करवाई गई है। केस के जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनके पास ऋषि राज गुलाटी वासी बसंत एवेन्यू ने बताया कि उनकी कपड़ों की दुकान है। आरोपी उनके किराएदार ही थे। उन्होंने अपने किरायेदारों को दुकान खाली करने के लिए कह दिया जिस पर किराएदार ने दुकान खाली करने से मना किया, जिसके कुछ समय बाद आरोपी किराएदार ने उनके कपड़ों की दुकान के ताले तोड़कर 30 लाख रूपयों का माल, एक चांदी की भगवान की मूर्ति और गले में रखे 3800 रूपए चोरी कर लिए। इसके बाद पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हरमिंदर सिंह, सर्वजोत सिंह वासी गुरु ज्ञान विहार जवदी पर मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *