महिला से बाइक सवार युवकों ने लूटा फोन

लुधियाना| बाजार से घर की तरफ जा रही एक महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने लूट की वारदात कर दी। यह घटना मनजीत सिंह नगर में हुई है। इस संबंध में पीड़ित महिला रमनदीप कौर की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह दोपहर करीब 1 से 2 के बीच बाजार से अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में उन्हें किसी जानकार का फोन आया तो बात करने के लिए उन्होंने अपनी जेब में से फोन निकाल कर कान पर लगाया ही था। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उनके सामने से आए। फिर हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन छीन कर ले गए। इस पर महिला ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। इस घटना के बाद महिला की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच को शुरू करते हुए सीसीटीवी चेक की तो वीडियो में आरोपी के बाइक का नंबर दिखाई दिया जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है। इसके बाद आरोपी लवप्रीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह पर पर्चा दर्ज कर लिया है। मामले में केस के जांच अधिकारी बलकरण सिंह ने बताया कि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, उसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *