वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022:परीक्षार्थी की जगह डमी बैठने वाल एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार

एसओजी ने बुधवार को 5000 का इनामी फरार डमी परीक्षार्थी (एमबीबीएस अभ्यर्थी) को गिरफ्तार किया है। एमबीबीएस करते हुए आरोपी ने अपने परिचित के स्थान पर द्वितीय श्रेणी (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा (वर्ष 2022) में डमी परीक्षार्थी के रूप में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। एसओजी के अनुसार राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में अध्ययनरत एमबीबीएस स्टूडेंट दीपक कुमार विश्नोई पुत्र प्रकाश विश्नोई निवासी बागोडा-जालोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक ने आरपीएससी द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022 में मूल परीक्षार्थी दुर्गाराम विश्नोई 26 निवासी प्रताप नगर माणकी धोरीमन्ना-बाड़मेर के स्थान पर विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। परीक्षा केन्द्र राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल अम्बेडकर पार्क के सामने प्रतापनगर जोधपुर में 24 दिसंबर 2022 को आया था। दीपक कुमार विश्नोई ने 5 लाख रुपए में सौदा तय कर डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा दी थी। आरोपी दीपक मई 2024 से गिरफ्तारी के डर से मेडिकल कॉलेज से अनुपस्थित व फरार चल रहा था। डमी परीक्षार्थी दीपक कुमार विश्नोई की गिरफ्तारी कि लिए एडीजी एटीएस व एसओजी राजस्थान जयपुर ने 5000 रुपए का नकद पुरस्कार की घोषणा की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *