ऊना में 20 करोड़ लोन मामले में FIR:होटल बनाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर दिया लोन, मालिक व बैंक अधिकारी नामजद

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक से 20 करोड़ रुपए का ऋण लेने के मामले में विजिलेंस ने ऊना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस एफआईआर में होटल मालिक और बैंक के कई कर्मचारी नामजद किए गए है।आरोप है कि होटल बनाने के लिए नियमों को ताक पर रख कर लोन सेक्शन किया गया। विजिलेंस के अनुसार, युद्ध चंद बेंस जो ऊना में मेसर्स हिमालय स्नो विलेज और मेसर्स होटल लेक पैलेस के मालिक है, उन्होंने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी) से करीब 20 करोड़ का ऋण लिया है। युद्ध चंद बैंस ने केसीसी बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर गलत दस्तावेज पेश करके लोन लिया था। विजिलेंस को पहले इसकी शिकायत प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद इस केस में एफआईआर दर्ज की गई है। विजिलेंस जांच से पहले बैंक प्रबंधन ने भी इसकी जांच की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रदेश सरकार के सहकारिता सचिव से शिकायत पर विजिलेंस ने जांच शुरू की। आरोप है कि युद्ध चंद बेंस ने कई ऋण ले रखे है और बैंक के अधिकारियों ने अपनी स्वयं की ऋण नीतियों के साथ साथ RBI और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के दिशा निर्देशों का भी उलंघन किया है। विजिलेंस ने साक्ष्य मिलने पर मामला दर्ज किया: DSP विजिलेंस के DSP फिरोज खान ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। होटल के संचालक ने कांगड़ा बैंक की ब्रांच से कई लोन लिए थे। बैंक अधिकारियों ने लोन देने के लिए आरबीआई और नाबार्ड के दिशा-निर्देशों का उलंघन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *