चंबल राजघाट पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:टीम को देख भागे रेत माफिया; रेत खाली कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर भागे आरोपी

चंबल नदी के राजघाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई चंबल देवरी घड़ियाल सेंचुरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की गई। वन विभाग की टीम को देख मची अफरा-तफरी
जैसे ही वन विभाग की टीम राजघाट पहुंची, वहां रेत का अवैध उत्खनन कर रहे रेत माफिया में हड़कंप मच गया।टीम को देखकर— घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
वन विभाग की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने में सफलता हासिल की।यह ट्रैक्टर-ट्रॉली राजस्थान के धौलपुर जिले की ओर भाग रही थी, जिसे सीमा क्षेत्र में रोका गया।हालांकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सुरक्षा कारणों से राजस्थान की चौकी पर रखवाई ट्रॉली
पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजस्थान के धौलपुर जिले स्थित सागरपाड़ा चौकी में सुरक्षित रखवाया गया है।वन विभाग के अनुसार, ट्रॉली राजस्थान सीमा में पकड़ी गई थी, इसलिए वहीं सुरक्षित खड़ी कराई गई। घड़ियाल सेंचुरी में बड़े स्तर पर हो रहा अवैध उत्खनन
घड़ियाल सेंचुरी के एसडीओ श्याम सिंह चौहान ने बताया कि राजघाट चंबल नदी पर अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर रेत माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागे और रेत खाली कर फरार हो गए। एक ट्रॉली को ट्रैक्टर सहित पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा
वन विभाग अब पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली के मालिक और फरार चालक की पहचान में जुटा है।नियमों के तहत जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *