आगर मालवा में विधायक मधु गहलोत रविवार को 551 कन्याओं का विवाह सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। श्री नरसिंह फाउंडेशन की ओर से यह आयोजन नवीन कृषि उपज मंडी परिसर, आगर मालवा में होगा। इस कार्यक्रम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। पिछले तीन दिनों से भोजन बनाने का काम जारी आयोजन स्थल पर लगभग दो लाख आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। पिछले तीन दिनों से भोजन बनाने का कार्य जारी है, जिसमें हर 200 से 500 हलवाई लगे हुए हैं। भोजन के लिए 100 क्विंटल आटा, 60 क्विंटल शकर, 30 क्विंटल घी और 50 क्विंटल बेसन सहित अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें गुलाब जामुन, बेसन चक्की, पुड़िया, नमकीन और दाल जैसे अनेक व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। तोहफे में कन्याओं को मिलेंगे घरेलू सामान विवाह करने वाली 551 कन्याओं के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, जहां उन्हें उपहार स्वरूप दिए जाने वाले गृहस्थी के सामान को रखा गया है। हर दुल्हन को कूलर, बेड, गैस टंकी, चूल्हा, टीवी, बर्तन और अलमारी सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री दी जाएगी। विवाह संस्कार गायत्री परिवार के 551 पंडितों द्वारा 551 हवन कुंडों में विधिवत संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए लगभग 5 हजार स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। 4 अनाथ कन्याओं को हेलिकॉप्टर से विधानसभा का भ्रमण कराया जाएगा विधायक मधु गहलोत ने बताया कि चार ऐसी अनाथ कन्याएं, जिनके माता-पिता नहीं हैं, उन्हें विशेष रूप से हेलिकॉप्टर से विधानसभा का भ्रमण कराया जाएगा। हेलिकॉप्टर की व्यवस्था भी श्री नरसिंह फाउंडेशन द्वारा की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं को कार्यक्रम में शामिल होने और भोजन ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया है। दरअसल, पिछले साल विधायक मधु गहलोत ने अपने बड़े बेटे लक्की के विवाह के अवसर पर 61 कन्याओं का निशुल्क विवाह कराया था। इस बार यह आयोजन अपने छोटे बेटे मोहित के विवाह के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।


