बैतूल और हरदा के बीच फाइनल आज

बैतूल| लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित स्व. विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टी-20 वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार होगा। मुकाबला बैतूल एकेडमी और हरदा स्ट्राइकर के बीच होगा। टूर्नामेंट अध्यक्ष रानू वर्मा ने बताया शनिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में हरदा ब्लास्टर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पूरी टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। जतीन ने सर्वाधिक 30 रन और तरुण ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलबीएस भोपाल टीम 20 ओवर 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *