बैतूल| गांवों में घरेलू, संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई के लिए वॉश ऑन व्हील सेवा का रविवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शुभारंभ किया। उन्होंने स्वच्छता साथियों को स्वच्छता किट भेंट किए। इस सेवा में संस्थागत कार्यालयों में स्थित सामुदायिक शौचालयों एवं घरेलू शौचालयों की सफाई के लिए मोबाइल चंद्रशेखर के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकेगा। ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त होने पर संबंधित स्वच्छता साथी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सेवा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर चंद्रशेखर देशमुख, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी मौजूद थे।


