निदेशक ने ​की समीक्षा, बोले- जहां सड़कें संकीर्ण, वहां 2-3 फीट छोड़कर बाउंड्री

रांची| रिम्स निदेशक डॉ. राज कुमार ने शनिवार को नॉर्थ ब्लॉक परिसर स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में चल रहे बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ अपर निदेशक (प्रशासन) डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी, संपदा पदाधिकारी डॉ. शिवप्रिये व जेएसबीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने जेएसबीसीएल को निर्देश दिया कि परिसर की सीमा पर मौजूद सभी मल्टी-पोरस और संवेदनशील स्थानों को पूरी तरह बंद किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध प्रवेश या अतिक्रमण की संभावना समाप्त हो सके। निदेशक ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि रिम्स आम जनता की दैनिक आवाजाही की सुविधा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। रिम्स द्वारा 15 से 20 फीट तक भूमि सड़क के लिए छोड़कर बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जहां सड़कें संकरी हैं, वहां 2 से 3 फीट अंदर की ओर बाउंड्री वॉल बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *