रोडवेज बस ने चाचा-भतीजे को कुचला, मौत:बाइक को सामने से टक्कर मारी, एक ने मौके पर दम तोड़ा, दूसरे ने अस्पताल में

अलवर में अकबरपुर थाना क्षेत्र में नटनी का बारां के पास रोडवेज बस ने बाइक पर जा रहे चाचा-भतीजे को कुचल दिया। जिससे दोनों की माैत हो गई। एक ने बुधवार को मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दूसरे ने रात को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक बालेटा गांव के निवासी हैं। बाइक पर जा रहे थे मृतक के परिवारजन लक्ष्मण ने बताया कि नटनी का बारां के पास बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे रोडवेज बस ने बाइक सवार दो जनों को कुचल दिया। हादसे में चाचा भतीजे 55 वर्षीय मामराज पुत्र श्योराम धोबी व 56 वर्षीय निरंजन उर्फ निज्जा पुत्र सेबूराम धोबी निवासी बालेटा थाना मालाखेड़ा की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों जनों को सीएचसी अकबरपुर में लाकर भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने मामराज धोबी को मृत घोषित कर दिया। घायल निरंजन उर्फ निव्जा धोबी को अलवर रेफर कर दिया। जिला उपचार के दौरान अलवर में मौत हो गई। परिजन लक्ष्मण ने बताया कि मामराज व निरंजन धोबी अकबरपु जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। अकबरपुर थाना हेड कांस्टेबल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोडवेज बस अलवर से जयपुर जा रही थी और बाइक सवार मामराज व निरंजन बालेटा से अकबरपुर आ रहे थे। रास्ते में सामने से रोडवेज बस ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया। इससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से रोडवेज बस व क्षतिग्रस्त बाइक को बरामद कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *