एमजी कॉलेज में 10 से राजस्थान समाजशास्त्रीय संघ का सम्मेलन:तकनीक नैतिकता और पर्यावरण के भविष्य पर होगा मंथन

गवर्नमेंट एमजी गर्ल्स कॉलेज उदयपुर में 10-11 जनवरी को राजस्थान समाजशास्त्रीय संघ का अंतर्विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) में आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो दीपक माहेश्वरी ने बताया कि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा मुख्य अतिथि होगी। सम्मेलन का विषय तकनीक नैतिकता और पर्यावरण: सतत समाज के भविष्य की दिशा है विषयक सम्मेलन में शहर विधायक तारा चंद जैन और बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज दीक्षित विशिष्ट अतिथि होंगे। उद्घाटन सत्र में प्रमुख वक्ता प्रो. दीति रजन साहू, प्रभारी, समाजशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, प्रोफेसर सहल सैली जबोली, न्यूयॉर्क इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यूयॉर्क, यूएसए और प्रोफेसर वासिलिस साइरस, सुगक्युनक्वान विश्वविद्यालय, सियोल, दक्षिण कोरिया होंगे। सम्मेलन का समापन सत्र 11 जनवरी को आयोजित होगा। इसमें प्रोफेसर कैलाश सोडानी, कुलपति, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा, मुख्य अतिथि होगे। उदयपुर सांसद डा. मन्ना लाल रावत,
और मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा विशिष्ट अतिथि होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *