बैतूल में तापमान ने हल्की उछाल दर्ज की है। पारा यहां 6.7 से ऊपर उठकर 7.4 पर पहुंचा है। हालांकि इससे सर्दी में राहत नहीं मिली है। आज मौसम साफ होने से दिन का तापमान बुधवार से दो डिग्री बढ़ने का अनुमान है। बीती रात ठंडक मंगलवार-बुधवार की रात की तरह ही बनी रही। शाम घिरते ही यहां लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा था। जो रात के बढ़ने के साथ बढ़ाती रही। आज सुबह तक इसमें मामूली 0.7 डिग्री का इजाफा हुआ है। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात में यह 12.2 से गिरकर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। साढ़े पांच डिग्री की बड़ी गिरावट होने से यहां ठिठुरन बढ़ गई थी। जिले में मंगलवार का दिन सीजन का दूसरा कोल्ड डे रहा था। बुधवार भी तापमान 23.5 डिग्री के करीब रहा। दो दिन बाद बादल छंटने पर दिन का तापमान 23 डिग्री पर आ गया था। हालांकि इसमें बुधवार मामूली बढ़ोतरी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक आज यह 25 डिग्री के स्तर पर पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 0.6 के उछाल के साथ यह 8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालाकि ठंडक की वजह से वातावरण में धुंध फैली रहेगी। जबकि धूप की तेजी की वजह से इसका एहसास 7 डिग्री की बजाय 11 डिग्री का किया जाएगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर भारत में चल रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ रही है।


