मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का शिक्षक जागरुकता अभियान 12 से:शिक्षकों को कराया जाएगा कर्तव्य का बोध, विद्यार्थियों के साथ खुद का भी रिजल्ट सुधारें

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती (23 जनवरी) तक प्रदेश में शिक्षक जागरुकता अभियान चलाएगा। इस दौरान शिक्षकों को उनके कर्तव्य का बोध कराया जाएगा। ताकि वे अपने कार्य से विद्यार्थियों को भविष्य संवार सकें और विद्यार्थियों की नजर में खुद का उच्च स्थान बना सकें। संघ के पदाधिकारी अपने क्षेत्र के शिक्षकों से मिलेंगे और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने बताया कि 28-29 दिसंबर को रीवा में संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें शिक्षक जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। राठौर ने बताया कि शिक्षकों में कर्तव्य की भावना को जागृत करने की दृष्टि से यह अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। ताकि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति अधिक रुचि एवं समर्पण भाव बढ़े और वह जिस कक्षा (बोर्ड हो या स्थानीय) परीक्षा में अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त करें। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को अपने विशेष शिक्षण के माध्यम से कैसे दूर कर सकते हैं। वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए उनको किस स्तर से किस प्रकार की मेहनत करनी चाहिए। ताकि ये मनोभाव प्रत्येक विद्यार्थी के हृदय में यह संकल्प बने कि कर्तव्य का ही दूसरा नाम समर्पण है। केवल विद्यार्थियों या शिक्षकों में ही नहीं सामाजिक जीवन के प्रत्येक नागरिक में अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता एवं चैतन्यता जागृत करने के भाव से भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *