अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत रविवार से कम्युनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट आरआर कॉलेज ग्राउंड शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने बल्लेबाजी करते हुए चौथी गेंद पर चौका जड़ा, इससे पहले दो बोल पर आउट होते-होते बचे। इस टूर्नामेंट में शहर विधानसभा से कुल 65 टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता के मुकाबले जिले की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। अलवर शहर विधानसभा में होने वाले मैचों के दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने विजेता टीमों के लिए पुरस्कारों की घोषणा भी की। यह टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो गया और 22 दिसंबर तक चलेगा। उसके बाद 24 दिसंबर से विधानसभाओं की 8 टीमों के बीच मैच होंगे, फाइनल जीतने वाली टीम को बड़े कोचों से प्रशिक्षण करवाएंगे, जिससे वह अपना भविष्य बना कर अलवर का नाम रोशन कर सकें। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। आने वाले समय में मुझे पूरा विश्वास है ,जो भी खेल प्रतिभा है, इन सांसद खेल उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से चयनित होंगे वो आने वाले समय में राजस्थान व भारत का नेतृत्व करेंगे और यही खिलाड़ी आने वाले समय में भारत मां का गौरव बढ़ाएंगे। इस प्रतियोगिता में एक टीम जीतेगी व एक हारेगी, लेकिन जीतने वाली टीम को कभी घमंड नही करना चाहिए, क्योंकि मेरा ये मानना है कि जीतने वाले खिलाड़ी को कभी घमंड नही करना चाहिए और हारने वाली टीम को कभी हार नहीं माननी चाहिए। जो खिलाड़ी हारता है उसको मेहनत करनी चाहिए, प्रयास करने चाहिए कि अगली बार जब भी मैच हो तो मेरी टीम नंबर 1 पर आए और जीतने वाले खिलाड़ी को हारने वाले खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके बाद मंत्री ने दो टीमों के मैच का टॉस करवाया और फिर बल्ला हाथ में लिए बैटिंग की और पहली बॉल को फ्लिप किया दूसरी बॉल छूट गई, तीसरी पर आउट होते-होते बच गए और चौथी बॉल पर चौका लगा दिया ।


