राजस्थान पुलिस महानिदेशक की ओर से पुलिस निरीक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की गई है। देर रात जारी हुई सूची में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई पुलिस निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। वहीं जोधपुर रेंज और कमिश्नरेट से विधानसभा चुनाव के समय जिन निरीक्षकों का तबादला हुआ उनमें से कई निरीक्षकों का पुणे जोधपुर आयुक्तालय और रेंज में तबादला आदेश जारी किए गए हैं। यह पुलिस निरीक्षक पूर्व में अलग-अलग रेंज और जिलों में कार्यरत थे। जिन्हें अब जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज में लगाया गया है। निरीक्षकों की एक सूची जारी होने के बाद एक और सूची जारी होने के भी संभावना है जिसमें जोधपुर के भी कई निरीक्षकों के अलग रेंज में ट्रांसफर हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कई निरीक्षक ऐसे हैं जो लंबे समय से जोधपुर में ही है लेकिन अब वो अलग रेंज में अपना तबादला करवाना चाहते हैं। ऐसे में नई सूची में उनके नाम भी आ सकते हैं ।


