झालावाड़ में 72वीं जिला स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 और 17 दिसंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता राजकीय विजय राजे सिंधिया खेल संकुल, झालावाड़ स्थित कबड्डी मैदान पर होगी। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष मुजीब खान और सचिव शरीफ खान ने यह जानकारी दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपनी प्रविष्टि शारीरिक शिक्षक अलीम बैग, जयपाल सिंह यादव, राजेश पुनिया और वीरेंद्र सिंह राजावत को दे सकती हैं। खिलाड़ियों के लिए वजन सीमा निर्धारित की गई है। पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का वजन 85 किलोग्राम और महिला वर्ग का वजन 75 किलोग्राम से कम होना चाहिए। प्रतिभागियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बैंक खाते की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर झालावाड़ जिले की पुरुष और महिला टीमों का चयन किया जाएगा। ये चयनित टीमें 26 से 29 दिसंबर तक उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में झालावाड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।


